अमृतसर, 25 अप्रैल ( के.एल. जीत वालिया, मनप्रीत सेठी)-श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत आज प्रथम गोष्ठी मंदिर बाबा परशोत्तम दास, नमक मंडी में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर प्रभु श्री हरि नाम का गुणगान किया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल के महासचिव परमजीत सोनी ने आए हुए सभी भक्तों का हार्दिक स्वागत किया। राधा माधव संकीर्तन मंडल के बच्चों ने भी सेवा भाव से कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और श्रद्धालुओं की सेवा की।
इस भव्य आयोजन में दिल्ली, लुधियाना, ऋषिकेश, हरिद्वार और गाजियाबाद से भी बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से प्रतिक भोज (प्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा रहा और संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।