अमृतसर, 11 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष Sarabjit Singh Sonu Jandiala को पार्टी के प्रति उनकी लंबे समय से निभाई जा रही सेवाओं, समर्पण और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए अमृतसर के हलका मजीठा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोनू जंडियाला को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से हलका मजीठा में पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। सरबजीत सिंह सोनू जंडियाला लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और ओबीसी वर्गों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी नियुक्ति पर सोनू जंडियाला ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा, “पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाऊंगा। नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैं दिन-रात एक कर दूंगा।”्उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध रही है और आने वाले समय में जनता का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में और अधिक मजबूत होगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सोनू जंडियाला के नेतृत्व में हलका मजीठा में पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा चुनावों में शानदार परिणाम सामने आएंगे।