सरकार की नीतियाँ घर–घर पहुँचाएगा “आप मीडिया विंग” — भट्टी, राणा, मठाड़ू

अमृतसर, 18 नवंबर (के.एल. जीत वालिया) – आम आदमी पार्टी के अमृतसर मीडिया विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रणजीत एवेन्यू स्थित बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माजा ज़ोन मीडिया इंचार्ज अरविंदर सिंह भट्टी, मीडिया सचिव वरुण राणा, जिला मीडिया इंचार्ज सतनाम सिंह मठाड़ू और जिला मीडिया सचिव रोशन सिंह ने की।

अमृतसर के 11 विधानसभा क्षेत्रों से हल्का मीडिया कोऑर्डिनेटर और वाइस-कोऑर्डिनेटर बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान “आप सरकार” की लोक-पक्षीय नीतियों, विकास योजनाओं तथा इनको घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।अरविंदर सिंह भट्टी ने कहा कि मीडिया विंग पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जो साथी इस विंग से जुड़कर मेहनत करते हैं, वे न केवल पार्टी को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अपने क्षेत्र में सम्मानजनक पहचान भी स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया विंग का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों को तथ्यों के साथ जनता तक पहुँचाना है।

्वरुण राणा ने बताया कि पार्टी द्वारा मीडिया विंग को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और इसकी मजबूती के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

सतनाम सिंह मठाड़ू ने कहा कि 2027 में “आप सरकार” को दोबारा सत्ता में लाने में मीडिया विंग सबसे निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही ब्लॉक स्तर पर भी मीडिया टीम का विस्तार किया जाएगा।रोशन सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य, नशा-मुक्ति अभियान, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार तथा जन-सेवाओं से जुड़ी जानकारी लोगों तक सही रूप में पहुँचाने में मीडिया विंग बेहतरीन काम कर रहा है।

इस मौके पर गुरप्रीत सिंह चाहत, मनजीत कौर, दीपक शर्मा, रघु राज पब्बी, संदीप सिंह, राहुल, जसकरण सिंह, यशपाल शर्मा, निर्मल सोखी, संदीप सेतिया, जतिंदर बेदी, विक्रम, निशान सिंह, रविंदर क्लेर, बिक्रमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *