एसएचओ बलविंदर सिंह ने गुरु की वडाली में दिया सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश

श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी इंडिया ने लगाया फलों का लंगर

अमृतसर, 30 जून (के.एल. जीत वालिया): श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु की वडाली में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष मानिक अली के नेतृत्व में आम और केले का फल लंगर लगाया गया। दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

 

 

इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत आपसी प्रेम, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के पर्व मिल-जुलकर मनाने से समाज में एकता और परस्पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

 

 

 

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे छेहरटा के एसएचओ बलविंदर सिंह ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी धर्म प्रेम, शांति और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

 

 

 

 

इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा के हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह वडाली, वार्ड अध्यक्ष अवतार सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुखजिंदर सिंह, सतनाम सिंह सत्ता, मजलिस अहरार कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल नूर, मौलाना अब्दुल खालिक, शरीफउद्दीन, मुजफ्फर खान, डॉ. मोती रहमान, हाफिज हुसैन, सरबजीत सिंह बब्बू, समीर अली, रियान अली, अनीका तस्नीम, हुसैना जैसमीन, रोमीशा बेगम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *