बलविंदर बिल्ला व क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. निज्जर का जताया आभार
अमृतसर, 29 जुलाई (के.एल. जीत वालिया): दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 अंतर्गत जस्पाल नगर की गली नंबर 2, 3 और 4 में विकास कार्यों का उद्घाटन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के निजी सहायक (पीए) नवनीत कुमार ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल रहा और वार्डवासियों ने पंजाब सरकार तथा विधायक डॉ. निज्जर का लंबे समय से लंबित विकास कार्य शुरू कराने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जस्पाल नगर की इन गलियों में विकास कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है और पूरे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी वार्ड नंबर 41 में और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, ताकि लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं अपने मोहल्ले में ही उपलब्ध हो सकें।
इस मौके पर मुख्तार सिंह मुखा, रीकू वीर, हरमीत सिंह मठाड़ू, मनदीप सिंह बबलू, सरनप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, दपिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, चन्नी वीर, गुरदेव सिंह बाऊ, बाज सिंह, मनजीत सिंह, दिलजोध सिंह, हरदयाल सिंह, लखविंदर सिंह, सोहन सिंह, बलविंदर सिंह, प्रगट सिंह, सुखदेव सिंह हैप्पी, पंडित अशोक कुमार, मुकेश कुमार, काका वीर और कुनण सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।