नशा विरोधी अभियान के तहत विद्यार्थियों ने बटाला विधायक शैरी कलसी से किया सीधा संवाद

बटाला (बलविंदर भल्ला): स्थानीय बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज, बटाला में ‘नशों के विरुद्ध युद्ध अभियान’ के तहत विद्यार्थियों और बटाला हलके के विधायक सरदार अमनशेर सिंह शैरी कलसी के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों से नशे के खिलाफ अभियान को लेकर खुलकर बातचीत की और उन्हें जागरूक किया।

कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन द राइट रेव. मनोज चरण, बिशप, डायसिस ऑफ अमृतसर, सीएनआई; बुक्का सेक्रेटरी डॉ. डेरिक एंगल्स; कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. जे.पी. सिंह तथा कमेटी सदस्य डॉ. अमिता और डॉ. सविता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक शैरी कलसी ने विद्यार्थियों के साथ नशे के खिलाफ अभियान, युवाओं की भूमिका और समाज में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में यशपाल चौहान, चेयरमैन, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट बटाला; निशान सिंह रंधावा, चेयरमैन, ब्लॉक समिति बटाला; गगनदीप सिंह (पीए); नवदीप सिंह, एजुकेशन इंचार्ज, विधायक कार्यालय; साहिल (पीए); डीपीआरओ हरजिंदर सिंह कलसी, गुरदासपुर; प्रो. नीरज कुमार शर्मा, स्टाफ सेक्रेटरी; डॉ. राजन चौधरी, नोडल अधिकारी, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सहित कॉलेज के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मंच संचालन स्टाफ सेक्रेटरी प्रो. नीरज कुमार ने किया। उन्होंने विधायक सरदार अमनशेर सिंह शैरी कलसी का बेरिंग कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. जे.पी. सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशों के विरुद्ध युद्ध अभियान’ के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

इसके बाद विधायक शैरी कलसी विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे हमेशा नशे से दूर रहें और अपने परिवार, समाज तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने विद्यार्थियों से खुलकर बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए।

एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अश्वनी कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजन चौधरी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *