मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से कम खर्च में मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं
अमृतसर, 25 सितंबर (के.एल. जीत वालिया): छेहरटा स्थित पैराडाइज होलिस्टिक अस्पताल का भव्य उद्घाटन पूर्व सिविल सर्जन एवं नाक, कान और गले के रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कपूर ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के डॉक्टरों, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रभजीत सिंह ने बताया कि पैराडाइज होलिस्टिक अस्पताल का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों का इलाज उचित और कम खर्च में करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉ. संजय कपूर नाक, कान और गले से संबंधित रोगों का उपचार करेंगे। डॉ. हिमांशु भारद्वाज हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का इलाज करेंगे, जबकि डॉ. मेघा चौधरी जनरल सर्जरी और डॉ. मनबीर सिंह यूरोलॉजी से संबंधित मरीजों का उपचार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को किफायती दरों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्रमुख प्राथमिकता है।
इस मौके पर डॉ. प्रभजीत सिंह ने उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों और डॉक्टरों को सम्मानित किया तथा उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों और गणमान्य लोगों ने अस्पताल की इस नई पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर पंजाब मीडिया टाइम्स अखबार एवं चैनल के एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया, डिस्ट्रिक्ट मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रभ सिंह, छेहरटा बाजार के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, पटवारी विश्व मित्र, आर.एम.पी.ए. के अध्यक्ष डॉ. बलविंदर सिंह रंधावा, एस.जी.पी.सी. के सरदार गुरप्रीत सिंह, डॉ. रमेश चंद्र सोढ़ी, डॉ. प्रभ सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. गुरमेज सिंह, एडवोकेट अजय भल्ला, डॉ. संदीप कौर, डॉ. वी.एस. गिल, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. भूपिंदर सिंह, डॉ. रशपाल सिंह, डॉ. राजिंदर सिंह, डॉ. राजविंदर सिंह, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. हरजीत सिंह, डॉ. बलदेव सिंह कम्मो, डॉ. सुखविंदर सिंह खालसा, डॉ. लखविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, डॉ. दीपक रामपाल, एस.जी.आर.डी. के डॉ. कुलबीर सिंह, सरदार हरपिंदर सिंह जे.ई., डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. जतिंदर सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मलकीत सिंह, डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. राजीव शर्मा, डेंटिस्ट डॉ. सचिन अरोड़ा, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. प्रिंस, डॉ. तेजिंदर सिंह, डॉ. गुरभेज, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. हरतेज सिंह, सुरिंदरबीर सिंह एल.टी., जशन एल.टी. सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।