अमृतसर, 25 सितंबर (के.एल. जीत वालिया)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीआईजी हरप्रीत सिंह, विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर और डीएसपी अनूप कुमार, विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने PFHR के पंजाब अध्यक्ष गिन्नी भाटिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, आईपीएस ने पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।
PFHR पंजाब के अध्यक्ष गिन्नी भाटिया ने विजिलेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज और पर्यावरण की भलाई के लिए इस तरह के प्रयास भविष्य में भी लगातार जारी रखे जाएंगे।