मजीठिया, धालीवाल, औजला, तलवीर गिल, समरा समेत बड़ी संख्या में प्रमुख हस्तियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार से जताई संवेदना
मजीठा, 29 सितंबर (के.एल. जीत वालिया/सुभाष चंद्र भगत)। आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज जगविंदरपाल सिंह ‘जग्गा मजीठा’ के इकलौते युवा पुत्र एवं ‘आप’ के युवा नेता आकाशदीप सिंह मजीठा, जिनका हाल ही में निधन हो गया था, का आज मजीठा स्थित श्मशान घाट में सैकड़ों नम आंखों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पिता जगविंदरपाल सिंह जग्गा मजीठा ने दी।
इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, पूर्व विधायक तरसेम सिंह डी.सी., आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज तलवीर सिंह गिल, जत्थेदार संतोक सिंह समरा, शिरोमणि अकाली दल के हलका अजनाला इंचार्ज जोध सिंह समरा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य एडवोकेट भगवान्त सिंह सियालका, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, हरप्रताप सिंह अजनाला, सुखजिंदर सिंह रंधावा, स्विंदर सिंह कथूनंगल, भगवान्तपाल सिंह सच्चर, भाजपा नेता प्रदीप सिंह भुल्लर, जगतेश्वर सिंह मजीठा, हेमइंदर सिंह मजीठा और एसडीएम मजीठा रजनीश अरोड़ा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर भूपिंदर सिंह भिंडू, दिलबाग सिंह गिल, एडवोकेट तेगबीर सिंह सियालका, जसपिंदर सिंह काहलों, जसवंत सिंह पन्नू, डॉ. सतनाम सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, तरुण कुमार अबरोल, सलवंत सिंह सेठ, सुरिंदरपाल सिंह गोकल, एडवोकेट राकेश प्रशर, प्रिंस नय्यर, अजय चोपड़ा, नवदीप सिंह सोना, प्रिंसिपल जोगा सिंह अठवाल, सतनाम सिंह सरपंच नाग नवेज, चन्नप्रीत सिंह सरपंच अजीबवाली, पिंका मजीठा, नीरज शर्मा, जयपाल महाजन, कुलदीप सिंह काहलों, रणजीत सिंह पूर्व सरपंच भोमा, अनूप सिंह संधू आढ़ती, दलजीत सिंह शाह, काबल सिंह मजीठा, सुखचैन सिंह भंगवां, जगदीप सिंह गोगा मजीठा, मेजर सिंह कलेर, बचित्तर सिंह ढिंगनंगल, अमरजीत सिंह मजीठा, अमरजीत सिंह सरपंच कलेर, अमरदीप सिंह लाली मजीठा, माखन सिंह हरियां, दरुगा दास, परमिंदर सिंह उप्पल, विजय कुमार थरीएवाल, योगी दयाल नाथ, पंडित ओम प्रकाश, पंडित मनोज गोस्वामी, पटवारी नरेंद्र कुमार, प्रधान कुलदीप कुमार, लखबीर सिंह सेवानिवृत्त एसडीओ, परमजीत सिंह पम्मा, बलकार सिंह दुधाला, बलविंदर सिंह मरढ़ी, पलविंदर सिंह गिल मजीठा, किसान नेता रणबीर सिंह, लखविंदर सिंह बेगेवाल, राज कुमार लुधड़, सुखबीर सिंह अबदाल, लवप्रीत सिंह दादूपुरा, चरणजीत सिंह वडाला, सरबजीत सिंह गुज्जरपुरा, जोबनप्रीत सिंह आबादी वरपाल, जगतार सिंह भोमा, मनप्रीत सिंह अनैतपुरा, सुखविंदर सिंह जेठूवाल, धर्मिंदर सिंह कोटली ढोलेशाह, रविंदरपाल सिंह हदायतपुरा, गुरप्रीत सिंह हंस, मनजीत सिंह वरियाम नंगल, जगजीत सिंह नीटा और साबा गिल ग्रीन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आकाशदीप सिंह मजीठा के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में मित्रों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के साथ अपनी संवेदना साझा की।