बड़ी संख्या में व्यापारियों ने जमा कराया प्रॉपर्टी टैक्स, अजीत सिंह ने सहयोगियों का जताया आभार
अमृतसर, 29 सितंबर (के.एल. जीत वालिया)। न्यू IDH मार्केट स्थित दुकान नंबर 43 पर मेंबर ट्रेड कमीशन ईस्ट एवं अध्यक्ष, नशा मुक्ति मोर्चा साउथ अजीत सिंह की ओर से लगाए गए विशेष प्रॉपर्टी टैक्स कैंप को व्यापारियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। कैंप में बड़ी संख्या में मार्केट के व्यापारी पहुंचे और अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया।
इस अवसर पर अजीत सिंह ने कैंप को सफल बनाने के लिए मार्केट के सभी व्यापारियों, साथियों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों के नजदीक ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की सुविधा मिलने से काफी सहूलियत हुई है।
कैंप के सुचारू और प्रभावी संचालन में परविंदर सिंह, अमित शर्मा, हरभजन सिंह, सोनू, सन्नू जैन और बिट्टू माजन ने विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा सरदार मनजीत सिंह फौजी, सरदार मोहनमीत सिंह, सरदार बलबीर सिंह और सरदार मनजीत सिंह भी विशेष रूप से कैंप में पहुंचे।
नगर निगम से संबंधित कर्मचारियों ने भी व्यापारियों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने में सहायता दी। इस मौके पर क्लर्क अक्षय भाटिया, रविंदर, विक्की, बैजनाथ, इंस्पेक्टर सतिंदर, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, सुपरिंटेंडेंट लवलीन शर्मा और सुपरिंटेंडेंट हरजिंदर वालिया सहित संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।
अजीत सिंह ने कहा कि विधायक मैडम जीवनजोत कौर के नेतृत्व में लगाए गए इस कैंप के दौरान व्यापारियों ने जो उत्साह दिखाया और सहयोगियों ने जो साथ दिया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंपों का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को टैक्स संबंधी काम आसानी से करवाने की सुविधा देना है।
अंत में अजीत सिंह ने न्यू IDH मार्केट के सभी व्यापारियों, सहयोगियों और कैंप को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।