के.एल. जीत वालिया, अमृतसर :- अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सिमर कबड्डी द्वारा कोट कर्नैल सिंह, सुल्तानविंड रोड, अमृतसर में स्थापित प्योर एवं इम्पोर्टेड सप्लीमेंट्स के शोरूम “सिमर कबड्डी फूड सप्लीमेंट” का उद्घाटन पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी, पूर्व विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया तथा जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान अश्वनी पप्पू ने अपने कर-कमलों से किया।
उद्घाटन से पूर्व गुरु महाराज जी का ओट-आसरा लेते हुए अरदास की गई। इस अवसर पर सिमर कबड्डी ने बताया कि उनके शोरूम में देश-विदेश के टॉप ब्रांड्स के बिल्कुल शुद्ध (प्योर) सप्लीमेंट्स उपलब्ध होंगे, जो खिलाड़ियों, जिम प्रेमियों और बच्चों के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे तथा ये बिना किसी साइड इफेक्ट के होंगे।
इस मौके पर ओ.पी. सोनी, इंद्रबीर सिंह बुलारिया और अश्वनी पप्पू ने नए शोरूम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सिमर कबड्डी अपने अनुभव के माध्यम से युवाओं को सही दिशा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
वहीं हलका पश्चिमी से आम आदमी पार्टी के नेता कमल बोरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकास सोनी ने भी सिमर कबड्डी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने अनुभव से युवा पीढ़ी को खेल और जिम की ओर प्रेरित करें।

समारोह के दौरान समाजसेवी पवन भारद्वाज, एडवोकेट करण पुरी, गौतम कुदरा, पलविंदर सिंह संधू, शमशेर सिंह शेरा, अरविंदर भाटिया (पीए), एचपीएस आहलूवालिया (पंजाब सिंध बैंक), किंग, साबी संधू सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर सिमर कबड्डी को नए शोरूम की बधाइयां दीं।