अमृतसर, 10 जनवरी (जोबन प्रीत सिंह वालिया):- अमृतसर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा की अधिकृत डीलरशिप वर्ल्डवाइड ऑटोज़ोन द्वारा आज फेस्टिन पैलेस, अमृतसर में महिंद्रा XUV 7XO और महिंद्रा XEV 9S वाहनों की भव्य एवं यादगार लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के ज़ोनल हेड श्री सन्मुख खैरा सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए वाहनों के आधुनिक डिज़ाइन, उन्नत तकनीक, सुरक्षा फीचर्स, आरामदायक सुविधाओं तथा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा की मजबूत उपस्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृतसर के मेयर श्री जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ल्डवाइड ऑटोज़ोन द्वारा शहरवासियों को आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल वाहनों का विकल्प देना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं और महिंद्रा इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि वर्ल्डवाइड ऑटोज़ोन ने हमेशा ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण सेवा को प्राथमिकता दी है, जो इस भव्य आयोजन में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता नवजोत सिंह ग्रोवर, प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. राघव वधवा , भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजीबीर पाल सिंह रंधावा तथा काउंसलर सी.ए. विजय उमट तथा पंजाब मीडिया टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया ने भी समारोह में शिरकत कर वर्ल्डवाइड ऑटोज़ोन को शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान इंदरप्रीत आनंद ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में अमृतसर की अनेक प्रमुख हस्तियों, व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर समारोह की गरिमा बढ़ाई।
यह आयोजन वर्ल्डवाइड ऑटोज़ोन द्वारा अमृतसर के ग्राहकों के लिए आधुनिक, नवोन्मेषी और प्रीमियम महिंद्रा वाहनों की उपलब्धता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुआ।