जथेदार मुख्तियार सिंह भुल्लर की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

अमृतसर, 22 फरवरी (के.एल. जीत वालिया):अमृतसर में जथेदार मुख्तियार सिंह भुल्लर जी की वार्षिक पुण्य स्मृति में खालसा ब्लड डोनेट यूनिट द्वारा गुरुद्वारा तूत साहिब, सुल्तानविंड रोड में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और समाज सेवा के इस कार्य में भरपूर सहयोग दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हल्का दक्षिणी के पूर्व विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, चेरी बुलारिया, बुलारिया के पीए अरविंदर सिंह भाटिया, काउंसलर मोहन सिंह माड़ी मेघा, काउंसलर जसविंदर सिंह शेर गिल तथा काउंसलर गगनदीप सिंह सहिजरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रख्यात समाजसेवी डॉ. सरबजीत सिंह भुल्लर ने कार्यक्रम में पहुंची हस्तियों को सम्मानित किया। रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों का तहे दिल से धन्यवाद किया गया।

अंत में डॉ. सरबजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि उनके पिता जथेदार मुख्तियार सिंह भुल्लर की स्मृति में खालसा ब्लड डोनेट यूनिट के प्रधान जगप्रीत सिंह धामी और उनकी टीम हर वर्ष इस प्रकार रक्तदान शिविर लगाकर मानवता की सेवा करती है, जिसके लिए वे पूरी टीम के आभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *