‘आप’ के ट्रेड विंग ने गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ घंटा घर पर किया प्रदर्शन

 

अमृतसर (के.एल. जीत वालिया):आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग ने आज अमृतसर के हॉल बाज़ार स्थित घंटा घर पर केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में की जा रही बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर तीखे निशाने साधे गए।

यह प्रदर्शन माझा ज़ोन इंचार्ज शीतल जुनेजा की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, लोकसभा इंचार्ज जसकरण बंदेशा, ट्रेड विंग अध्यक्ष अभिषेक बंसल, महिला विंग अध्यक्ष कामना आनंद, ट्रेड विंग हल्का पूर्वी चेयरमैन कपिल चड्ढा, मीडिया माझा ज़ोन इंचार्ज एडवोकेट अरविंदर सिंह भट्टी, लीगल विंग माझा ज़ोन चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर, वरिष्ठ आप नेता गुरप्रीत सिंह कटारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मौके पर बोलते हुए शीतल जुनेजा, डॉ. निज्जर, बंदेशा और अन्य आप नेताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार आम आदमी के लिए बोझ बन चुकी है और रसोई पर सीधा हमला कर रही है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 993 रुपये तक पहुंच गई है, जो लगातार तीसरे महीने वृद्धि का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 1 अप्रैल को 195.50 रुपये और 1 मार्च को 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे कुल बढ़ोतरी 1300 रुपये से अधिक हो चुकी है।

आप नेताओं ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा कीमतों में वृद्धि हुई है, लेकिन केंद्र सरकार को जनता को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। इसके उलट सरकार ने लोगों पर और आर्थिक बोझ डाल दिया है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह केवल चुनाव के समय ही आम जनता की चिंता करती है और बाद में उन्हें उनके हाल पर छोड़ देती है।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता रविंदर हंस, सुरजीत सिंह मल्ली, राहिल खन्ना, संदीप सिंह, रमेश अवस्थी, मनजीत सिंह मान, विनीत अनेजा, कुलवंत सिंह, वरुण राणा, आशु कुमार, दिलजीत सिंह, दीपक कुमार, सन्नी बेरी, जतिंदर सेठी, जसपाल शर्मा, संजीव कुमार लाली सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *