मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने स्वामी अशनील महाराज जी का किया सम्मान

अमृतसर, 30 जून (के.एल. जीत वालिया): पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के संरक्षण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम “एक शाम भगवान शिव के नाम” में जगद्गुरु स्वामी अशनील महाराज जी ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वामी अशनील महाराज जी को भगवान भोलेनाथ की पवित्र प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक और आध्यात्मिक श्रद्धा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयघोष के साथ अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर स्वामी अशनील महाराज जी ने समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भावना तथा आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश देते हुए लोगों से मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *