क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान, अमृतसर ने एक पारी में बनाए 534 रन

अभिषेक शर्मा ने 91 गेंदों पर जड़े 233 रन, सौरभ सेठ विशेष रूप से मैच देखने पहुंचे

अमृतसर, 3 अगस्त (के.एल. जीत वालिया):पंजाब स्टेट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज ए.जी.ए. गांधी ग्राउंड में अमृतसर और तरनतारन के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में अमृतसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 220 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

मैच के सबसे बड़े आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने अमृतसर की ओर से खेलते हुए मात्र 91 गेंदों में 233 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 25 छक्के और 15 चौके लगाए। टीम के कप्तान अभिनव शर्मा ने 51 रन, जबकि अभय चौधरी ने शानदार 93 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत अमृतसर की टीम ने एक पारी में 534 रन बनाकर क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस अवसर पर ए.जी.ए. गांधी ग्राउंड के सचिव सागर मेहरा ने अमृतसर की टीम और अभिषेक शर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल अमृतसर ही नहीं, बल्कि पूरे देश और क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा ने अपने घरेलू मैदान पर अपने पुराने साथियों के साथ खेलते हुए ऐसी यादगार पारी खेली है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

इस दौरान शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी सौरभ सेठ, जो विशेष रूप से मैच देखने पहुंचे थे, ने भी अमृतसर की टीम और अभिषेक शर्मा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *