बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल व सहयोग के साथ काम करने का लिया संकल्प
अमृतसर, 15 सितंबर (के.एल. जीत वालिया): अमृतसर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित बॉडी ने आज अध्यक्ष एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर के नेतृत्व में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैडम जतींदर कौर से विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर नई बॉडी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने न्यायाधीश से मुलाकात कर बार और बेंच के बीच आपसी सहयोग, सम्मान और बेहतर तालमेल को और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया।
मुलाकात के दौरान माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक रहा। नई बॉडी ने विश्वास जताया कि बार और बेंच के आपसी सहयोग से वकील समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने के साथ-साथ न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
इस अवसर पर अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर, सचिव एडवोकेट सनप्रीत सिंह मान, उपाध्यक्ष एडवोकेट अमर पाल सिंह मोमी और एडवोकेट डी.के. बेदी, संयुक्त सचिव एडवोकेट सौरव शर्मा, लाइब्रेरियन एडवोकेट सुनैना सोनी तथा कोषाध्यक्ष एडवोकेट कपिल शर्मा ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालने के बाद इस विशेष मुलाकात में शिरकत की।
इस मौके पर कार्यकारिणी समिति के सदस्य एडवोकेट सुखचैन सिंह, अमित अरोड़ा, नितीश जैन, आकाश गैद, अभिनव मित्तल, मनप्रीत सिंह, मधु सूदन, पलक अरोड़ा और सुखमन ढिल्लों के अलावा एडवोकेट अवतार सिंह, एडवोकेट गगन भाटिया, एडवोकेट गीतांजलि और एडवोकेट हरप्रीत कौर ग्रोवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पनेसर और उपाध्यक्ष डी.के. बेदी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैडम जतींदर कौर के साथ हुई इस मुलाकात को एक नए और यादगार अध्याय की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि बार की गरिमा और मर्यादा को कायम रखते हुए वकीलों की भलाई तथा न्याय प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।