गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभायात्रा

‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा अमृतसर

अमृतसर, 23 सितंबर (के.एल. जीत वालिया/नन्नू): गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अमृतसर-सॉफ्टी रोड से गणपति विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंज उठा।

शोभायात्रा के दौरान भगवान गणेश जी की सुंदर ढंग से सजाई गई प्रतिमा को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़ रहे थे। बच्चों, महिलाओं और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

शोभायात्रा के मार्ग में लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा।

गणपति विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावुक होकर भगवान गणेश को विदाई दी और अगले वर्ष फिर उनके आगमन की कामना की। पूरी शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *