चविंडा देवी, 28 अक्टूबर (शिखा): शिरोमणि अकाली दल की ओर से नवजिंदरपाल सिंह गांधी निबरविंड को दूसरी बार यूथ अकाली दल अमृतसर देहाती का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा गुरु की बेर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का शुक्राना किया।
अरदास के उपरांत गुरुद्वारा साहिब के सेवादार संत बाबा सज्जन सिंह ने गांधी निबरविंड और उनके साथ पहुंचे अन्य नेताओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए गांधी निबरविंड ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने दोबारा जिम्मेदारी सौंपने और उन पर भरोसा जताने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार भी व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुखविंदर सिंह गोल्डी, राजनीतिक सलाहकार बिक्रम सिंह मजीठिया, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सोनू बोपाराय, सरपंच रविंदर सिंह बल्लोवाली, पूर्व सरपंच धर्म सिंह साधपुरा, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह निबरविंड, सरवन सिंह रामदवाली, पाली उदोके, संदीप सिंह उदोके, लाभ सिंह बग्गा, बीबी धर्म कौर महमूदपुरा, रणधीर सिंह भोए, सरबजीत सिंह ताहरपुर, नव खिडोवाली, मिट्ठू रूपोवाली, बलजीत प्रधान, जोधा सिंह खजाला सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।