वाइब्स जिम में एमडी तरुण मनोचा को जन्मदिन पर किया गया सम्मानित

अमृतसर, 30 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया): स्थानीय सुल्तानविंड रोड पर डेरमा वाला बाजार के सामने स्थित वाइब्स जिम में प्रबंध निदेशक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी तरुण मनोचा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पॉल मोटर्स, सुल्तानविंड रोड के एमडी मनप्रीत सिंह सेठी और फाइनेंसर प्रदीप शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने तरुण मनोचा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

खुशी के इस मौके पर जिम के समस्त स्टाफ ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। स्टाफ सदस्यों ने तरुण मनोचा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और निरंतर उन्नति की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल खुशनुमा बना रहा और सभी ने मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया।

इस अवसर पर मनप्रीत सिंह सेठी और प्रदीप शर्मा ने कहा कि वाइब्स जिम के एमडी तरुण मनोचा को सम्मानित करके वे गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तरुण मनोचा जहां अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं समाजसेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस मौके पर बलराज सिंह, जिम ट्रेनर पूजा अरोड़ा, भावना, अवनीश, अनमोल सभरवाल, सिमरन और राहुल सहित बड़ी संख्या में जिम स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

वाइब्स जिम में आयोजित यह जन्मदिन समारोह आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने की भावना का प्रतीक बना।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *