अमृतसर में फिजिक्स वाला विद्यापीठ का नया सेंटर शुरू

 

अमृतसर, 5 नवंबर (के.एल. जीत वालिया / नानू): अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में विशाल मेगा मार्ट के नजदीक फिजिक्स वाला विद्यापीठ का नया सेंटर शुरू हो गया है। इसे पंजाब का चौथा फिजिक्स वाला विद्यापीठ सेंटर बताया जा रहा है।

सेंटर का उद्घाटन डायरेक्टर सौरव महाजन, ब्रांच हेड प्रताप सिंह आहूजा, असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर करण चड्ढा और काउंसलर ज्योति सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर केक भी काटा गया।

करण चड्ढा और सौरव महाजन ने बताया कि संस्थान में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को ट्यूशन के साथ बेहतर शिक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को परीक्षा के माध्यम से 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *