ग्रीन लैंड कॉलोनी की समस्याओं का होगा समाधान, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य
अमृतसर, 6 नवंबर (के.एल. जीत वालिया): वेरका बाईपास स्थित ग्रीन लैंड कॉलोनी की मोहल्ला सुधार कमेटी की ओर से कॉलोनी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद के पति हरनेक सिंह, आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग के चेयरमैन अभिषेक बंसल, आप ट्रेड विंग उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के चेयरमैन राहुल खन्ना तथा अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव भाटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कॉलोनी निवासियों ने चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू को इलाके की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़कों, बिजली के खंभों और स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी समस्याएं उठाते हुए इनके जल्द समाधान की मांग की।
इलाका निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए करमजीत सिंह रिंटू ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्य जल्द शुरू करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की मुख्य सड़कों के निर्माण के साथ-साथ बिजली के खंभों और स्ट्रीट लाइटों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।
इस मौके पर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके लिए अपने परिवार की तरह हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य युद्ध स्तर पर करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़कें, उचित रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी जिम्मेदारी है। स्थानीय निवासियों की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी निवासियों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं भी साझा कीं। इस अवसर पर इलाके की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने और लोगों को पेश आ रही परेशानियों के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी कपिल चड्ढा, संजीव भाटिया, कैप्टन तरलोक सिंह, प्रोफेसर जसविंदर सिंह कहलों, जी.एस. भुल्लर, गुरदयाल सिंह, सुमित कुमार शाम विलां, एस. पुरी, कुलविंदर सिंह, मिसेज वाही, ए.एस.आई. हरदीप सिंह, गुरिंदर सिंह, डी.एस. रंधावा, लकी, करमजीत सिंह, मनजीत सिंह, रोहित महाजन, कशभ सेठ, पाला सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी और पीए लवली जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और शहर की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।