राजपाल सुल्तान की कलाकारी के मुरीद हुए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल, पेंटिंग्स को बताया विश्वस्तरीय

राजपाल इंटरनेशनल गैलरी ऑफ फाइन आर्ट की ओर से पुलिस कमिश्नर को उनका आकर्षक चित्र भेंट कर किया गया सम्मानित

अमृतसर, 9 नवंबर (के.एल. जीत वालिया): कला, सम्मान और सामाजिक सौहार्द की एक विशेष मिसाल उस समय देखने को मिली, जब राजपाल इंटरनेशनल गैलरी ऑफ फाइन आर्ट की ओर से प्रसिद्ध कलाकार राजपाल सुल्तान द्वारा तैयार किया गया अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल का आकर्षक चित्र उन्हें भेंट किया गया। इस अवसर पर कलाकार की प्रतिभा और पुलिस कमिश्नर की कार्यशैली की सराहना की गई।

चित्र भेंट किए जाने के दौरान पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने कलाकार राजपाल सुल्तान की पेंटिंग्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कलाकृतियां विश्वस्तरीय हैं और कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती हैं। उनकी कला में रचनात्मकता, बारीकी और उत्कृष्टता साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कलाकार द्वारा तैयार किया गया उनका चित्र राजपाल सुल्तान की कला के प्रति लगन और प्रतिभा का प्रतीक है।

इस मौके पर फिल्म कलाकार अरविंदर भट्टी, समाजसेवी मोहन सिंह ठेकेदार और डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल को उनका चित्र भेंट कर सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से किसी व्यक्तित्व का सम्मान करना एक अनूठी और सराहनीय पहल है, जो समाज में आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है।

इसी दौरान समाजसेवी रोहित शर्मा, प्रसिद्ध ज्वेलर रुपिंदर लाडा और मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय चेयरमैन माणिक अली ने कहा कि इस तरह के आयोजन कला और समाज के प्रमुख लोगों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाने का भी काम करते हैं।

इस अवसर पर पंजाब मीडिया टाइम्स अखबार एवं चैनल के मुख्य संपादक के.एल. जीत वालिया ने कहा कि पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल अपनी कार्यशैली के माध्यम से अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ जनता का विश्वास भी जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली और लोगों के साथ बेहतर तालमेल किसी भी शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर फिल्म कलाकार अरविंदर भट्टी, पंजाब मीडिया टाइम्स के मुख्य संपादक के.एल. जीत वालिया, समाजसेवी मोहन सिंह ठेकेदार, रोहित शर्मा, प्रसिद्ध ज्वेलर रुपिंदर लाडा, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय चेयरमैन माणिक अली, डॉ. दलजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *