राजिंदर मरवाहा ने भाजपा ट्रेड सेल पंजाब में राघव महाजन और हरप्रीत सिंह को बनाया को-कन्वीनर, दिनेश गुप्ता को एग्जीक्यूटिव कमेटी की जिम्मेदारी

 

अमृतसर, 12 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया): भारतीय जनता पार्टी के ट्रेड सेल पंजाब को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

ट्रेड सेल पंजाब के कन्वीनर राजिंदर सिंह मरवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ विचार-विमर्श के बाद अमृतसर के प्रमुख व्यापारी नेता राघव महाजन और मुक्तसर के लोकप्रिय व्यापारी नेता तथा कई व्यापारिक संगठनों से जुड़े हरप्रीत सिंह को पंजाब ट्रेड सेल का को-कन्वीनर नियुक्त किया है। इसके साथ ही अमृतसर के प्रमुख समाजसेवी और विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े दिनेश गुप्ता को पंजाब ट्रेड सेल की एग्जीक्यूटिव कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों से व्यापारिक वर्ग के बीच संगठन को और सक्रिय बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपने के लिए पंजाब ट्रेड सेल के कन्वीनर राजिंदर सिंह मरवाहा और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

राघव महाजन, हरप्रीत सिंह और दिनेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंजाब के व्यापारियों, दुकानदारों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों को भाजपा ट्रेड सेल से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के लिए प्रयास करना होगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारिक वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों और दुकानदारों को अपना कारोबार चलाने के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी आवाज को मजबूत मंच प्रदान करना और उनके मुद्दों को पार्टी नेतृत्व के सामने उठाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने बताया कि राजिंदर सिंह मरवाहा के नेतृत्व में पूरे पंजाब में जिला स्तर और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरू किया जाएगा। इन बैठकों के माध्यम से व्यापारियों, दुकानदारों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों को सुनकर समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों को ट्रेड सेल से जोड़ा जाएगा और व्यापारिक वर्ग की समस्याओं को एकजुट होकर उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *