जालंधर 26 दिसंबर(पवन भार्गव): अखिल भारतीय बिरगूवंशी भार्गव जोशी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जालंधर में राष्ट्रीय चेयरमैन श्री राजकुमार भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार में निर्माणाधीन समाज की धर्मशाला के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा उसके शीघ्र पूर्ण होने को लेकर आपसी विचार-विमर्श करना रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन राजकुमार भार्गव ने कहा कि हरिद्वार में बन रही भार्गव जोशी समाज की धर्मशाला लगभग अंतिम चरण में है और बहुत जल्द इसे समाज को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला समाज के श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र सिद्ध होगी।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार भार्गव, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री राय कुमार गोंड, श्री प्रदीप कुमार गोंड, श्री मनोज कुमार, एक्स-सर्विसमैन श्री महेश कुमार, श्री पवन भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने धर्मशाला के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सहयोग और समन्वय बनाए रखने पर बल दिया तथा समाज के हित में इस परियोजना को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।