आप नेता गौरव अग्रवाल विरासत सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त

अमृतसर, 16 जनवरी (के. एल. जीत वालिया):
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला संयुक्त सचिव गौरव अग्रवाल को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठावान सेवाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी हाई कमान द्वारा विरासत सेवा संगठन का जिला अमृतसर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गौरव अग्रवाल ने पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाया है। पिछले चुनावों के दौरान पार्टी की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए गौरव अग्रवाल ने केंद्रीय हाई कमान, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा तथा पंजाब की समस्त नेतृत्व टीम का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो सेवा सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को गुरुधामों की यात्रा के लिए शुरू की गई पहल के सुचारु प्रबंधन हेतु वे दिन-रात मेहनत करेंगे और इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *