महाशिवरात्रि के अवसर पर कचहरी चौक में डॉ. राघव वधवा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन
अमृतसर, 23 फरवरी (पंजाब मीडिया टाइम्स टीम):महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय कचहरी चौक में अमृतसर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. राघव वधवा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और सेवादारों ने श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ लंगर वितरित किया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर विशेष रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पुड्डा अमृतसर के डायरेक्टर कुनाल धवन, समाज सेवी सूरज वधवा तथा पंजाब मीडिया टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया ने भाग लिया और श्रद्धालुओं को लंगर वितरित करने की सेवा निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।
डॉ. राघव वधवा ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की भक्ति और मानव सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस मौके पर अश्वनी कुमार शर्मा, विजय शर्मा, अनिल खुल्लर, जसबीर सिंह, विक्की, दीपक, सतवंत सिंह बब्बू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सेवादार उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।