महिला सशक्तिकरण व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता: सलिल कपूर

बीजेपी महिला मोर्चा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलिल कपूर का किया भव्य स्वागत

​अमृतसर, 30 जुलाई ( हरपिंदर सोनी, मंजीत सिंह मेहरा): ​बीजेपी महिला मोर्चा पंजाब की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा व ओएनजीसी की डायरेक्टर श्रीमति रीना जेतली तथा जिला महिला मोर्चा अमृतसर की जिला अध्यक्षा पार्षद श्रुति विज ने प्रादेशिक व जिला कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर श्रीमति रीना जेतली के आकाश एविन्यू स्थित निवास स्थान पर बीजेपी अमृतसर शहरी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलिल कपूर का जोरदार व स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सलिल कपूर को पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ जिला महासचिव मनीष शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

रीना जेतली ने सलिल कपूर को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नए जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सलिल कपूर तथा उनका परिवार शुरू से ही संगठन से जुड़ा हुआ परिवार है और सलिल कपूर ने युवा मोर्चा में वार्ड अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष व उसके उपरांत प्रदेश स्तर पर पार्टी द्वारा समय समय पर दी गई विभिन्न जिम्मेदारीया बहुत ही निष्ठा से निभाई है। उनकी इसी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें अब जिलाध्यक्ष के पद की सेवा सौंपी है, जिसे वह सभी को साथ लेकर बखूबी निभाएंगे।

सलिल कपूर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में उपस्थित सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और सभी को भरोसा देते हुए कहा कि पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा तथा समस्त कार्यकर्ताओं को लेकर साथ चलता हुआ जिला स्तर पर बीजेपी के जनाधार को और मजबूत करना तथा केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। ​उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है। आगामी चुनावों और सांगठनिक गतिविधियों में महिला मोर्चा के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर काम किया जाएगा। ​इस मौके पर मीनू सहगल, पार्षद कृति अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष नूरीन महाजन, महामंत्री डॉली भाटिया, मोनिका श्रीधर, निशा अग्रवाल, सतिंदर कौर मनचंदा, मधु शर्मा, पुष्पा पिंकी, रविंदर कौर रानो, अमरजीत कौर आदि सहित पंजाब और जिला इकाई की कई कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *