गोविंद पब्लिक स्कूल में इन्वेस्चर सेरेमनी का आयोजन

 

दीनानगर (राजीव, राजकुमार) गोविंद पब्लिक स्कूल दीनानगर में स्कूल प्रिंसिपल सोनिका शर्मा की अध्यक्षता में बड़े उत्साह ,गरिमा और अनुशासन के साथ इन्वेस्चर सेरेमनी का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्कूल के नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मार्च पास रहा जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह संधू, मैनेजर सनी संधू ,सेक्रेटरी संदीप सिंह संधू और प्रिंसिपल सोनिका शर्मा ने भाषण द्वारा की । इसके पश्चात स्कूल के चारों हाउस गांधी हाउस , नायडू हाउस ,नेहरू हाउस और टैगोर हाउस के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस फ्लैग के साथ शानदार मार्च पास किया ।सभी छात्रों ने पूर्ण अनुशासन एकरूपता और आत्मविश्वास के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च किया, जो उनके प्रशिक्षण और समर्पण को दर्शाता था। मार्च पास के उपरांत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा विद्यालय के नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूल कैप्टन बॉय के रूप में राजवीर सिंह तथा स्कूल कैप्टन गर्ल के रूप में निष्ठा को नियुक्त किया गया। स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल के रूप में लाविका और खेल बॉय के रूप में अर्पित कुमार, स्कूल वाइस कैप्टन बाय अनंत और वाइस कैप्टन गर्ल सहजप्रीत कौर खेल में वाइस कैप्टन लड़का सुमित कुमार और वाइस कैप्टन रिद्धिमा शर्मा पूरे समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह गर्व और नेतृत्व क्षमता की झलक स्पष्ट रूप में देखने को मिला। कार्यक्रम का वातावरण अनुशासन एकता और प्रेरणा से और खेल कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल सोनिका शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा इन्वेस्चर सेरेमनी केवल पद ग्रहण करने का अवसर नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी अनुशासन और नेतृत्व की परीक्षा भी है। आप सभी छात्र अपने आचरण से अपने विद्यालय की पहचान बने और दूसरों के लिए आदर्श स्थापित करें। ईमानदारी परिश्रम और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *