दीनानगर (राजकुमार ,राजीव) किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में स्कूल अध्यक्ष अरविंद मेहता की अध्यक्षता में पृथ्वी दिवस मनाया गया, जिसमें स्कूल के छात्रों द्वारा नाटक मंचन, पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियां करवाई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल अध्यक्ष अरविंद मेहता ने छात्रों को बताया कि हम सबको पृथ्वी को खुशहाल बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इसके लिए हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देना होगा। पर्यावरण संरक्षण में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा। प्रधानाचार्य प्रमिला मन्हास ने छात्रों को अपने संबोधन में बताया कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, पानी का दुरुपयोग रोकना चाहिए तथा प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकल करना होगा। इन बातों ने छात्रों के मन में गहरी छाप छोड़ी तथा सभी छात्रों ने प्रण लिया कि वह धरती को खुशहाल बनाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर विंग इंचार्ज पायल शर्मा ,भारती शर्मा, पूजा शर्मा व समूह स्कूल स्टाफ मौजूद था।