अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से डिजिटल टिकटिंग खरीदने का संदेश

अमृतसर ( के.एल. जीत वालिया )- रेलवे के फ़िरोज़पुर मण्डल द्वारा जारी सूचना के अनुसार फिरोजपुर रेलवे मंडल ने रेलयात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इसी क्रम में 6 अप्रैल से 26 अप्रैल 21 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लाभों और विशेष रूप से ‘रेलवन’ ऐप के जरिए आसान व तुंरत टिकट बुकिंग की जानकारी दी गई। नाटक कलाकारों ने यह संदेश दिया कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से समय की बचत करते हैं, बल्कि यात्रा को भी अधिक सुविधाजनक बनती है। नुक्कड़ नाटक को उपस्थित रेल यात्रियों ने सराहा और उपस्थित लोगों ने ‘रेलवन’ ऐप के उपयोग में रुचि दिखाई। ‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से यात्रियों को कई लाभ प्राप्त होते हैं, जिनमें छुट्टे पैसे रखने की झंझट से मुक्ति, 3 प्रतिशत की छूट, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल तथा टिकट घर मे कतारों से निजात शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *