चेयरमैन रिंटू ने नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की सभी लिंक सड़कों को बनवाने का कार्य तेजी से शुरू करवाया 

अमृतसर, 22 अप्रैल (के.एल.जीत वालिया, फुलजीत वरपाल)-इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने हल्के की सभी लिंक सड़कों को बनवाने का कार्य तेजी से शुरू करवा दिया है। रिंटू ने तुंग बाला, शिवपुरी, प्रेम नगर और कबीर महल्ला की लिंक सड़कों पर प्रीमिक्स बिछाने का काम शुरू करवाया है। रिंटू ने कहा कि यह पहल इलाके के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं देने और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हमेशा के लिए हल करने की दिशा में एक और मज़बूत कदम है।उन्होंने कहा कि प्रीमिक्स से सड़के बनवाने का कार्य लगातार जारी रहेगा

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से प्रतिदिन मिलकर उनकी समस्याओं को सुना जाता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को सुनकर मिलजुल कर इसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  गर्व है कि हम अपने इलाके को लगातार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए हल्के में प्रत्येक तरह के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास कार्यों से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा।

रिंटू ने कहा कि पंजाब मेंआम आदमी पार्टी की सरकार की सभी जनहितेषी योजनाओ को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के चेहरों पर विश्वास और खुशी साफ दिख रही थी। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा  और सभी क्षेत्रो के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *