नेशनल राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन ने अवतार सिंह कंडा स्वीटी को सचिव नियुक्त किया

अमृतसर, 20 जून (के.एल. जीत वालिया):- नेशनल राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने स्वर्णकार समाज की भलाई और सामाजिक सेवाओं में उनके योगदान को देखते हुए अमृतसर के प्रमुख स्वर्णकार नेता अवतार सिंह कंडा स्वीटी को एसोसिएशन का सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से स्वर्णकार समुदाय में खुशी की लहर है तथा विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।

 

 

 

 

नवनियुक्त सचिव अवतार सिंह कंडा स्वीटी ने एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह कंडा, महासचिव सुरजीत सिंह सहजरा, संरक्षक परगट सिंह धुन्ना, निर्मल सिंह निजामपुरा, दिलबाग सिंह सहदेव, कुलदीप सिंह ममदू सहित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और स्वर्णकार समाज का धन्यवाद किया।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार राजपूत समुदाय के हितों की रक्षा करना तथा उनके व्यापार से संबंधित समस्याओं को संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

 

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को एसोसिएशन से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत तथा प्रभावशाली बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन हमेशा से स्वर्णकार समाज के सामाजिक, आर्थिक और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और वे इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

 

 

 

 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अवतार सिंह कंडा स्वीटी अपनी मेहनत, अनुभव और समाज सेवा की भावना के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *