नई दिल्ली, 18 जून (के.एल. जीत वालिया): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. वेरका ने कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों लोगों, विशेषकर युवाओं, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़े वर्गों और वंचित समुदायों की आवाज बनकर लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वे लगातार आम लोगों के अधिकारों और उनसे जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।
डॉ. वेरका ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह देशवासियों की सेवा करते रहें और भारत को प्रगति, समानता तथा भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।