भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का अमृतसर दौरे पर सरबजीत सिंह सेंटी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

 

 

अमृतसर, 21 जून (के.एल. जीत वालिया):

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के गुरु नगरी श्री अमृतसर साहिब पहुंचने पर भाजपा जिला अमृतसर के उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह सेंटी ने उनका गर्मजोशी और भव्य स्वागत किया।

 

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नितिन नवीन का यह पहला पंजाब दौरा था, जिसे लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अपने राष्ट्रीय नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

 

इस अवसर पर बातचीत करते हुए सरबजीत सिंह सेंटी ने कहा कि पंजाब की जनता अब एक नए और मजबूत राजनीतिक विकल्प की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों को आजमा चुके हैं और अब उनका विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर बढ़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और इन जनहितकारी नीतियों का प्रभाव पंजाब में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सेंटी ने कहा कि भाजपा आने वाले समय में पंजाब में अपने संगठन को और मजबूत करेगी तथा जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह दौरा पंजाब में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह पैदा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *