जसविंदर सिंह मानांवाला अध्यापक दल पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

 

अमृतसर, 14 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):- हाल ही में अध्यापक दल पंजाब की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन के नए पदाधिकारियों का गठन किया गया।बैठक में जसविंदर सिंह मानांवाला को अध्यापक दल पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

इस अवसर पर अध्यापक दल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आत्मजीत सिंह ढिल्लों तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह मानांवाला ने कहा कि अध्यापक दल पंजाब पहले भी शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी प्रदेश संरक्षक हरदेव सिंह जवंधा, संयोजक बाज सिंह खैहरा, जसविंदर सिंह औलख तथा प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह रंधावा के नेतृत्व में संगठन शिक्षकों के अधिकारों के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह मानांवाला को इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में जसविंदर सिंह कुमास्का, मनबीर सिंह, जगबीर सिंह गिल, मनबीर सिंह थोबा, संदीप कुमार अजनाला, रविंदर सिंह पन्नू, सुखदयाल सिंह झंड, मनजिंदर सिंह ढिल्लों, बरिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, राज कुमार, कुलजीत सिंह अजनाला, नवदीप सिंह, पवित्र सिंह, कुलदीप सिंह, बिक्रमजीत सिंह, दलजीत सिंह, शिशपाल सिंह मत्तेवाल, सरबजीत सिंह, बलविंदर सिंह, रविदीप सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *