12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली केट प्रदर्शनी में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील
अमृतसर, 6 अगस्त (के. एल. जीत वालिया): कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) अमृतसर की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल दारा रॉयल में आयोजित की गई। बैठक में कैट पंजाब के अध्यक्ष डॉ. कुंवर ओंकार सिंह नरूला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कैट पंजाब के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह मरवाहा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में शहर के बड़ी संख्या में उद्योगपतियों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैट पंजाब के कन्वीनर प्यारा लाल सेठ और को-कन्वीनर समीर जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाली कैट प्रदर्शनी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उद्योगपतियों और व्यापारियों से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर डॉ. कुंवर ओंकार सिंह नरूला ने संदीप खोसला को कैट अमृतसर का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने संबंधी नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही राजिंदर सिंह मरवाहा को कैट पंजाब का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके बाद संदीप खोसला, प्यारा लाल सेठ, डॉ. कुंवर ओंकार सिंह नरूला और राजिंदर सिंह मरवाहा ने संयुक्त रूप से कैट अमृतसर की नई टीम के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
- संदीप खोसला – अध्यक्ष
- संजीव महाजन – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- विभोर गुप्ता – कोषाध्यक्ष
- संदीप धवन – महासचिव
- रजत जोशी – कानूनी सचिव
- अमित मनन – सचिव
- हरवीन सिंह संनी दारा – उपाध्यक्ष
- सतबीर सिंह – उपाध्यक्ष
- डॉ. अमरजीत सिंह सुच्चदेवा – संयुक्त सचिव
महिला विंग: कैट महिला विंग में मनवीन कौर और वरदीप कौर सिद्धू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक एकता को मजबूत करने और कैट की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।