पंजाब भर में बाजार स्तर पर बनाई जाएंगी ट्रेड सेल की इकाइयां: राजिंदर मरवाहा और परमजीत सिंह बत्रा
अमृतसर, 13 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया): व्यापारियों के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और भारतीय जनता पार्टी के व्यापारिक संगठन को पंजाब भर में और मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा ट्रेड सेल पंजाब की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जा रहा है।
इसी कड़ी में भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री एवं स्क्रैप एसोसिएशन अमृतसर के वरिष्ठ नेता दिनेश गुप्ता को व्यापारियों के प्रति उनकी सेवाओं, समर्पण और कार्य करने की लगन को देखते हुए भाजपा ट्रेड सेल पंजाब की एग्जीक्यूटिव कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा ट्रेड सेल पंजाब के संयोजक राजिंदर सिंह मरवाहा ने की। इस संबंध में अल्फा वन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा ट्रेड सेल पंजाब के संयोजक राजिंदर सिंह मरवाहा, पंजाब के सह-संयोजक एवं प्रमुख समाजसेवी परमजीत सिंह बत्रा तथा ट्रेड सेल के जिला अमृतसर शहरी अध्यक्ष राजीव गुलाटी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्य दिनेश गुप्ता को बधाई देते हुए नेताओं ने उम्मीद जताई कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में राजिंदर सिंह मरवाहा और परमजीत सिंह बत्रा ने कहा कि भाजपा ट्रेड सेल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पंजाब की विभिन्न मार्केटों में इकाइयों का गठन किया जाएगा। इससे प्रत्येक मार्केट के व्यापारियों को एक मजबूत मंच मिलेगा, जहां वे अपनी समस्याओं, सुझावों और कारोबार से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके हितों की रक्षा करना संगठन की प्रमुख प्राथमिकता है। बाजार स्तर पर इकाइयां बनने से व्यापारियों और पार्टी संगठन के बीच तालमेल भी और मजबूत होगा।
अपनी नियुक्ति के लिए राजिंदर सिंह मरवाहा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए दिनेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंजाब भर के व्यापारियों को भाजपा ट्रेड सेल के झंडे तले एकजुट करना और उनकी जायज समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी वर्ग के हितों के लिए वह हमेशा सक्रिय रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।
इस अवसर पर स्क्रैप एसोसिएशन अमृतसर के अध्यक्ष अनिल महाजन, चेयरमैन तेजिंदर बिट्टू, वरिष्ठ नेता विक्रम बग्गा, सागर अरोड़ा, प्रदीप महाजन, अर्जिंदर महाजन, जंगी महाजन, कुलविंदर सिंह मरवाहा, जगजीत सिंह मरवाहा, तरसेम महाजन पप्पी, संजय महाजन, जसवंत सिंह, दीपक शर्मा, अशोक कुमार, सोनू कुमार, आशु मेहरा, रुद्राक्ष गुप्ता, कुंवर प्रताप, सचिन गुप्ता, कैलाश महाजन, राजेश गांधी, राजेश महाजन, अरविंद महाजन और राजिंदर महाजन सहित ट्रेड सेल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नई नियुक्ति को लेकर उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नेताओं ने उम्मीद जताई कि दिनेश गुप्ता के अनुभव और सक्रिय भूमिका से भाजपा ट्रेड सेल पंजाब में व्यापारियों की समस्याओं को उठाने और संगठन का दायरा बढ़ाने में अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।