पंजाब में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा

बकाया बिजली बिलों पर जुर्माने और ब्याज से मिलेगी राहत, योजना का लाभ लेने के लिए मिलेंगे 45 दिन

चंडीगढ़ (के.एल. जीत वालिया): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त निपटान (OTS) योजना की घोषणा की। यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिन्होंने अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। इसके तहत बकाया बिलों पर लगने वाले जुर्माने और ब्याज से राहत दी जाएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अधिसूचना जारी होने की तारीख से 45 दिन का समय मिलेगा।

योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिजली बिलों की मूल राशि का भुगतान करना होगा, जबकि डिफॉल्ट राशि पर लगाया गया जुर्माना और ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर कुल 2,516 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।

घोषित प्रावधानों के अनुसार, योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को बकाया बिल की कुल राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा पहले जमा करवाना होगा। शेष राशि का भुगतान छह-छह महीने की दो किस्तों में किया जा सकेगा।

इस योजना का उद्देश्य घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत देते हुए अपने पुराने बकाया बिलों का निपटारा करने का अवसर देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *