अमृतसर, 2 जनवरी (के.एल.जीत वालिया):-सिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज़ दरगाह, हाइड मार्केट में वार्षिक मेला मुख्य सेवादार बाबा अमरजीत सिंह सोहल की अगुवाई में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक रस्में अदा की गईं तथा दरगाह पर मत्था टेकने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी।
मेले के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक सूफी कलाम के माध्यम से दरगाह का वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा अमन, शांति और आपसी भाईचारे की कामना के लिए दुआएं की गईं।
इस मौके पर बाबा अमरजीत सिंह सोहल ने कहा कि सिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह सदैव सर्वभलाई, प्रेम और इंसानियत का संदेश देती आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा सांझ और सहनशीलता को बढ़ावा देते हैं।
मेले के दौरान लंगर एवं प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
आयोजनकर्ताओं द्वारा सुरक्षा और सफाई के भी पुख्ता प्रबंध किए गए।
कार्यक्रम के अंत में बाबा अमरजीत सिंह सोहल ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और सेवादारों को आशीर्वाद देते हुए परमात्मा का नाम स्मरण करने तथा जरूरतमंदों के लिए दशवंध निकालने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर भूपिंदर सिंह सोहल, रोकी रंधावा, ममता महाजन, सोनिया, बाणी, ईशा, काजल छाबड़ा, प्रिंस छाबड़ा, शिव भल्ला, अजय महाजन, समत शर्मा, शिवांश, जितेंद्र महिरा, वीनू मेहिरा सहित बड़ी संख्या में संगतें उपस्थित रहीं।