लोहारका फ्लाईओवर पर फिर सक्रिय सांसद गुरजीत सिंह औजला, देर रात निरीक्षण से बढ़ी लोगों की उम्मीद

अमृतसर, 2 जनवरी (के.एल.जीत वालिया):लोहारका रोड फ्लाईओवर को लेकर लंबे समय से झेल रहे ट्रैफिक जाम, धूल-मिट्टी और अव्यवस्थित डायवर्जन से परेशान शहरवासियों के लिए एक बार फिर अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। सांसद गुरजीत सिंह औजला देर रात अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचकर लोहारका फ्लाईओवर का जायजा लेने पहुंचे।
सांसद औजला ने फ्लाईओवर के डिजाइनों पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। वे सड़क के बीच खड़े होकर मौजूदा ट्रैफिक फ्लो को ध्यान से देखते रहे और इंजीनियरों को जमीनी हालात के अनुसार जरूरी तकनीकी सुझाव दिए, ताकि आगे चलकर ट्रैफिक जाम और हादसों से लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी ली और काम में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
पहले भी सांसद के मुद्दा उठाने से शुरू हुआ था काम
गौरतलब है कि लोहारका फ्लाईओवर का काम जब लंबे समय तक ठप पड़ा था, तब सांसद गुरजीत सिंह औजला द्वारा लगातार मुद्दा उठाने और दबाव बनाने के बाद ही यह परियोजना दोबारा शुरू हुई थी।जिसके बाद अब इसका डिजाइंस फाइनल हो चुका है और आज मशीनों से काम चल रहा है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस दौरान कहा कि अब इस प्रोजेक्ट पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। लोगों को राहत देने के लिए वो खुद सड़को पर उतरने से भी परहेज नहीं करते हैं।
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह
लोहारका रोड फ्लाईओवर एनएचएआई के बायपास प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है।
लंबे समय तक निर्माण ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
खराब तरीके से बनाए गए डायवर्जन के कारण पीक आवर्स में भारी ट्रैफिक जाम और कई बार हादसों की स्थिति बनी।
पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम के चलते सड़कें टूट गईं, चारों तरफ धूल-मिट्टी फैल गई, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का जीना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि लेकिन अब जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
मिड-2025 में करीब दो साल की देरी के बाद लोहारका फ्लाईओवर का काम दोबारा शुरू हुआ। अब इसे गुमटाला बाईपास से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा चल रही है, जिससे अमृतसर के इस इलाके में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम हो सके।


देर रात सांसद औजला जब खुद मौके पर पहुंचे ओर निरीक्षण किया तो अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत यह साफ संदेश देती है कि लोहारका फ्लाईओवर को लेकर अब लापरवाही नहीं चलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस दौरान संसद औजला से मुलाकात की ओर उम्मीद जताई कि इस सक्रिय हस्तक्षेप के बाद जल्द ही निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेगा और उन्हें लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *