गणतंत्र दिवस पर पंजाब मीडिया टाइम्स को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए जिला स्तरीय विशेष सम्मान

अमृतसर, 26 जनवरी (पंजाब मीडिया टाइम्स टीम):- देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब मीडिया टाइम्स समाचार पत्र को निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अख़बार के एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया द्वारा प्राप्त किया गया।

 

यह सम्मान पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां (राजस्व पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल सप्लाई एवं सैनिटेशन तथा आवास निर्माण एवं शहरी विकास), अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह, तथा पुलिस कमिश्नर अमृतसर स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती जतिंदर कौर, विधायक जीवन ज्योत कौर, डॉ. जसबीर सिंह सिद्धू, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक कुलदीप सिंह ढालीवाल, मजीठा हलके के इंचार्ज तलवीर सिंह गिल, अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू, एडीजीपी आर.के. जैसवाल, डीसीपी जगजीत सिंह वालिया, डीसीपी रोहित गुप्ता, एसडीएम-1 अमनप्रीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी नवकीरत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कवलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, डिप्टी डायरेक्टर शेर जंग सिंह हुंदल, पूर्व मंत्री श्रीमती लक्ष्मी चावला, चेयरमैन प्रभबीर सिंह बराड़, आप नेता दिलबाग सिंह वडाली, लेबर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, चेयरमैन रविंदर हंस, जसकरण सिंह बंदेशा, चेयरमैन सतपाल सोखी, रेड क्रॉस के सचिव सैमसन मसीह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

समारोह में अतिथियों ने कहा कि पंजाब मीडिया टाइम्स ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाई है तथा सामाजिक सरोकारों, जन मुद्दों, प्रशासनिक जवाबदेही और सच्ची पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि नशे, भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ तथा जनहित के मुद्दों पर उठाई गई आवाज़ सराहनीय और प्रेरणादायक है।

 

सम्मान ग्रहण करते हुए एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया ने पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पंजाब मीडिया टाइम्स की पूरी टीम, मेहनती पत्रकारों और सच्ची पत्रकारिता पर विश्वास रखने वाले पाठकों का है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अख़बार भविष्य में भी बिना किसी दबाव के जनहित में अपनी कलम चलाता रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि इस भव्य जिला स्तरीय समारोह के दौरान सेना, पुलिस और स्कूली बच्चों द्वारा प्रभावशाली परेड, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देते कार्यक्रमों ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस मौके पर ईएमसी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ऋषव अरोड़ा, आप नेता कपिल चड्ढा, एडवोकेट हरपाल सिंह, मुखविंदर सिंह विरदी, तहसीलदार विश्वजीत सिंह सिद्धू, सुपरडेंट वीआईपी ब्रांच सुनील कुमार, डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, दीपक कुमार, विधायक डॉ. संधू के पीए माधव शर्मा, अरविंदर सिंह भट्टी, वरुण राणा, नंबरदार इंदरजीत सिंह, प्रोफेसर आंचल अरोड़ा, समाजसेवी सोनू जंडियाला, कुलवंत सिंह वडाली, कोच बलदेव राज, समाजसेवी राजकुमार भार्गव, पवन भार्गव सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियां बड़ी संख्या में मौजूद रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *