कनाडा के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 लोगों की मौत; शूटर भी ढेर

कनाडा :- _कनाडा पुलिस ने ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी की पुष्टि की है। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि हमलावर को भी मार गिराया गया। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत स्कूल परिसर को घेर लिया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हमलावर को भी मार गिराया गया है।

घटना के समय स्कूल में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गई। छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *