प्रेस संघर्ष जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने मनाई 14वीं वर्षगांठ
अमृतसर, 15 फरवरी (के. एल. जीत वालिया) – प्रेस संघर्ष जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (रजि.) का 14वां वार्षिक सम्मेलन आज बीबी कौलां जी स्कूल, तरनतारन रोड, अमृतसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव पुंज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जीवन जोत कौर उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, वरिष्ठ नेता कपिल चड्ढा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की धर्मपत्नी श्रीमती सुरिंदर कौर, पार्षद विकास सोनी, वरिष्ठ नेता अरविंदर भट्टी और डिप्टी डीईओ रेखा महाजन शामिल रहीं।
विधायक जीवन जोत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी जायज मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर समाधान करवाया जाएगा।
मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
सम्मेलन के दौरान कई नए प्रस्ताव रखे गए, जिन पर विचार-विमर्श कर शीघ्र निर्णय लेने की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव पुंज ने कही। इस अवसर पर वर्ष 2026 का कैलेंडर भी जारी किया गया।

कार्यक्रम मे पंजाब मीडिया टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ के. एल. जीत वालिया, वरिष्ठ पत्रकार इंदरजीत अरोड़ा, प्रदीप गोयल, गुरमीत सूरी, एस कोंडल,कमल भलवान, रमन, आर. के. सोनी, संजीव अरोड़ा (बिट्टू मिर्चां वाले), सुमित कम्बोज, तरसेम सिंह, भूपाल, जोगिंदर जोड़ा, पुष्पिंदर बंटी, करण कपूर, मोहन हंस, संजीव नैयर, वजिंदर कश्यप, डॉ. प्रदीप, सोनू, सुखविंदर, वरिंदर, गुरविंदर, दिनेश वालिया, सरबजीत, नरेंद्रपाल, साहब सिंह, विजय भार्गव, जगजीत सग्गू, मुकेश बेदी, राजिंदर बलगन, विपन, गौरव अरोड़ा, हरनीत सिंह, तरसेम चंद मोनू, नरेंद्र राय, गुरपाल राय, साजन, दक्ष भाटिया, रामशरणजीत सिंह, मंगलदीप, दविंदर पुरी, सुशील शर्मा, मुकेश पठानकोट, गुरदेव सिंह, गुलशन, अनीता, सुरिंदर शर्मा, सुभाष चंद्र, केवल कटोच, गुरमीत मुकेरियां, हरदीप भनवरा, संजय कपूर, मनी, सुदेश कुमार, दविंदर पुरी, सुशील शर्मा, मलकीत, करमजीत सिंह, जसबीर, गुरदेव सिंह, रमेश भाटिया, जतिंदर, भूपिंदर सोढ़ी, नीरज, अशोक आदि अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।