राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों के साथ सुनी मन की बात
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – चंडीगढ के सेक्टर-25 में आज सफाई कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समुदाय के नेताओं द्वारा प्रधान मंत्री की मन की बात के 133वें एपिसोड को बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह गिल के साथ बैठकर सुना। कार्यक्रम में पार्षद पूनम और समाज सेविका ज्योति हंस सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भी भाग लिया। इस मौके हरदीप गिल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के हर वर्ग को जोडऩे का माध्यम बन चुका है, यह समाज के हर व्यक्ति तक सरकार की सोच और योजनाओं को पहुंचाने का प्रभावी प्लेटफॉर्म है। हरदीप गिल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा मिली है, राम मंदिर अयोध्या का भव्य निर्माण देशवासियों की लंबे समय से चली आ रही आस्था का प्रतीक बनकर सामने आया है, इस ऐतिहासिक कार्य ने न केवल देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत किया है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं को भी सममान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही अयोध्या में महार्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वाल्मीकि समाज के सममान को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं, उन्होने विभिन्न योजनाओं और सामाजिक संदेशों के माध्यम से इस समाज को मुखय धारा से जोडऩे का कार्य किया है। हरदीप सिंह गिल ने आगे कहा कि सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिलना चाहिए और इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी की अगुवाई में केंद्र की सरकार लगातार कार्य कर रही है। हरदीप गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनका उद्देश्य इस वर्ग को सममान, सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई अवसरों पर स्वयं सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर उन्हें सममानित किया है, जो समाज में उनके प्रति सममान बढ़ाने का एक बड़ा संदेश रहा है, इस कदम ने पूरे देश में एक सकारात्मक सोच को जन्म दिया है कि सफाई कर्मचारी समाज के सच्चे नायक हैं। इस मौके पार्षद पूनम ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा समाज की सेवा में अहम भूमिका निभाई है और अब समय है कि उन्हें उनका पूरा सममान और अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके ज्योति हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देते हैं और युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने महिलाओं को भी आगे बढक़र समाज सेवा में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके सेक्टर 25 भास्कर कॉलोनी पार्षद पूनम कांगड़ा राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, पूर्व मेयर राजेश कालिया उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति हंस, महासचिव नरेश टांक, सचिव ज्ञानी राम बागड़ी, अनीता लोहरे, मीना राणा सफाई कर्मचारी संघर्ष समीती, कृष्ण चड्डा, जसबीर टांक, सोनू, पप्पू चावला भगवान वाल्मीकि शोभयात्रा आयोजक कमेटी समदर्श वैद, काली आदिवाल, विकास चंडालिया , डोर to डोर गार्बेज चेयरमैन रणबीर सिंह, विजेंदर, संजू, दीपक, गीता,वाल्मीकि मंदिर कमेटी सेक्टर 25 चेयरमैन करण सिंह राणा, सोनिया, बलकार कल्याण, pgi सफाई कर्मचारी विकास लोहाट, जोगिंदर जीवी, ऋतिक, बादल आदि भी मौजूद रहे।