शिव शक्ति हेल्थ हब गुमटाला द्वारा फ्री आंखों के चेकअप कैंप का आयोजन
अमृतसर, 26 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से शिव शक्ति हेल्थ हब गुमटाला द्वारा शिव शक्ति लैब में फ्री आंखों के चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप डॉ. राजीव शर्मा और अमृतसर की प्रसिद्ध डाइटीशियन स्वेता की अगुवाई में लगाया गया, जिसमें ग्रेस ऑप्टिकल एंड आई क्लिनिक जालंधर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
कैंप के दौरान लगभग 100 मरीजों की आंखों की बारीकी से जांच की गई और जरूरत के अनुसार उन्हें आंखों के ड्रॉप्स तथा मुफ्त चश्मे भी प्रदान किए गए। इलाके के निवासियों ने इस पहल की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।
इस अवसर पर पंजाब लेबर कमीशन के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह आहलूवालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि दैनिक समाचार पत्र पंजाब मीडिया टाइम्स के मुख्य संपादक के.एल. जीत वालिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हरप्रीत सिंह आहलूवालिया ने कैंप के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में सेवा भावना से किए गए ऐसे प्रयास जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और मुफ्त चेकअप कैंप समय की बड़ी जरूरत हैं।
इस मौके पर पंकज शर्मा, अमन शर्मा, खुशी अग्रवाल, नैतिक शर्मा, खुशदीप सिंह, मन्नत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रवि अरोड़ा सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं। सभी प्रबंधकों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहित और लोकभलाई के कैंप लगातार जारी रखने का भरोसा दिया।