पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यपाल रघुनंदन लाल भाटिया की 6वीं पुण्यतिथि पर 14 मई को श्रद्धांजलि समारोह

अमृतसर, 11 मई (के.एल. जीत वालिया) – भाटिया वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय Raghunandan Lal Bhatia की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

भाटिया वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एडवोकेट गगन भाटिया ने बताया कि भाटिया समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय रघुनंदन लाल भाटिया की स्मृति में 14 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे विरसा विहार, गांधी ग्राउंड के निकट, अमृतसर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां स्वर्गीय रघुनंदन लाल भाटिया को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *