नशा समाज के लिए कोढ़ है इसका खात्मा जरूरी – एडवोकेट निज्जर
अमृतसर, 20 मई (के.एल. जीत वालिया) – केपीआर कल्चर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा विरसा विहार, अमृतसर में नशों के खिलाफ जागरूकता को समर्पित नाटक “अरमान” का प्रभावशाली मंचन किया गया। जतिंदर बराड़ द्वारा लिखित और अमन कुमार भारद्वाज के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक ने पंजाब में फैल रहे नशे के गंभीर खतरे और उसके सामाजिक दुष्प्रभावों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
नाटक का मुख्य उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं, को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही राह की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने कलाकारों की दमदार अदाकारी की खूब सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह और आम आदमी पार्टी लीगल विंग माझा ज़ोन के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर उपस्थित रहे।
विशेष मेहमानों में होली हार्ट स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अंजना सेठ, समाजसेवी सतबीर सिंह अध्यक्ष विश्व पंजाबी सभा कनाडा यूनिट इंडिया, पंजाब मीडिया टाइम्स के चीफ एडिटर के.एल. जीत वालिया, बाल कृष्ण बीके ढाबा, समाजसेवी सूच्चा सिंह अजनाला, पीपल फॉर ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन गिन्नी भाटिया, चीफ डॉ. चरणजीत सिंह, राजेश पुरी, एडवोकेट अमन शर्मा, समाजसेवी नरेंद्र सिंह सग्गू, कुलवंत सिंह मल्ली, गुरप्रीत सिंह बमरा, पंजाब शिवसेना बाल ठाकरे के यूथ प्रधान रोहित पासी, डीपीआई पंजाब के प्रधान सतनाम सिंह और संजीव भाटिया भी शामिल हुए।
इस मौके पर विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे नाटक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नशों के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों, फकीरों और पैगंबरों की पावन धरती है और यहां नशों का कोई स्थान नहीं है।
एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर ने कहा कि नाटक “अरमान” ने नशे के दुष्प्रभावों को बेहद स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए कोढ़ के समान है और इसका जल्द से जल्द खात्मा होना चाहिए।
श्रीमती अंजना सेठ और सतबीर सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनसे लगातार संवाद बनाए रखें, ताकि वे गलत संगत और बुरी आदतों से दूर रह सकें।

नाटक में अमन भारद्वाज, राकेश शर्मा, डॉली संडल, गुरजीत अरोड़ा, दीवान, शहरी सिंह, दिया शर्मा, चेतन शर्मा, परी, जगदीश जब्बल, परविंदर गोल्डी, सीना, गगन शेरगिल और हरीश चौधरी ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में नाटक के निर्देशक अमन कुमार भारद्वाज ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और कलाकारों व विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।