अमृतसर, 24 मई (के.एल. जीत वालिया) — नगर काउंसिल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मजीठा में आम आदमी पार्टी द्वारा हलका इंचार्ज तलबीऱ सिंह गिल की अगुवाई में विशाल रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में पार्टी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। रोड शो पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ निकला।
इस मौके पर तलबीऱ सिंह गिल ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल अपनी जेबें भरी हैं, जबकि शहर का कोई वास्तविक विकास नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल चुनावों के दौरान उन्हें शहर की हर गली और मोहल्ले में जाने का अवसर मिला, जहां लोगों ने आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन दिया और शहर की मूलभूत समस्याओं को उनके सामने रखा।
गिल ने कहा कि मजीठा शहर में पीने के पानी, सीवरेज और कूड़े की गंभीर समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को झाड़ू चुनाव चिन्ह पर वोट देकर विजयी बनाएं, ताकि शहर का विकास पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि मजीठा को एक आदर्श शहर बनाया जाएगा और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गिल ने दावा किया कि वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है और पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरी ईमानदारी से पूरा किया है।
इस अवसर पर बलजिंदर सिंह छीना, पूनम, आजाद सिंह, सुखमीत कौर, परमजीत कौर, उदय सिंह, मैडम निशा, जयपाल महाजन, नीरज कुमार, बचित्तर सिंह मत्तेवाल, बिमला वंती, हरविंदर सिंह, बलवंत सिंह, जतिंदर कुमार, रूपा, सतिंदर सिंह शाह, हरभूपिंदर सिंह शाह, परमजीत सिंह पम्मा, जसवंत सिंह, सतवंत सिंह संधू, राज बलविंदर सिंह फौजी, मोहन नंदा, सुखजिंदर सिंह बिट्टू सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।