जंडियाला गुरु नगर कौंसिल चुनाव में मतदान करने पर शहरवासियों का डैनी बंडाला ने किया धन्यवाद वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी : डैनी बंडाला

 

अमृतसर, 26 मई (के.एल. जीत वालिया) — पंजाब के विभिन्न शहरों में नगर कौंसिल चुनावों के दौरान जंडियाला गुरु क्षेत्र में भी भारी उत्साह देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

इस अवसर पर हल्का जंडियाला गुरु के पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने नगर कौंसिल चुनावों में मतदान करने पहुंचे लोगों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने तेज गर्मी की परवाह किए बिना भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है।

 

डैनी बंडाला ने कहा कि जंडियाला गुरु की नगर कौंसिल चुनावों में लोगों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

 

पूर्व विधायक डैनी बंडाला ने दावा किया कि आने वाले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, क्योंकि लोग वर्तमान सरकार की नीतियों से निराश हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

 

इस अवसर पर अवतार सिंह टक्कर जानीआं, डॉ. लखविंदर सिंह बंडाला, पूर्व सरपंच एवं चेयरमैन रणजीत सिंह राणा जंड, चेयरमैन लखविंदर सिंह लखा गहरी मंडी, एमसी चरणजीत सिंह टीटो जंडियाला गुरु, एमसी हरदेव सिंह रिंकू, पूर्व एमसी सुखजिंदर सिंह गोल्डी, चेयरमैन हरजीत सिंह बंडाला, जगजीत सिंह जग्गी बंडाला, पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह जोहल, नंबरदार सुखदेव सिंह मिंटू ठठियां, राजवंत सिंह रायपुर, धर्मिंदर सिंह ठठियां, पीए गुरप्रीत सिंह गोपी बंडाला, पूर्व सरपंच मलकीत सिंह सरजा, पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजू बंडाला, सरपंच कुलदीप सिंह बंडाला, प्रधान बीबी हरपाल कौर गहरी मंडी, सदस्य स्विंदर सिंह सेठ वडाला जोहल, सरपंच परमजीत सिंह पम्मा नंगल गुरु, डॉ. कुलविंदर सिंह गहरी मंडी, परमिंदर सिंह पन्ना गहरी मंडी, पूर्व जसमेल सिंह खैलहिरा, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह निक्का गहरी मंडी, पूर्व सदस्य सतनाम सिंह गहरी मंडी, चेयरमैन राकेश कुमार खत्री गहरी मंडी, प्रधान राजविंदर कौर गहरी मंडी, कुलदीप सिंह किच्ची गहरी मंडी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *